Winter whispers everywhere #monomad
Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

Walking down these roads feels like stepping into a memory. The pine trees stand quietly, their needles holding onto the cold. Branches sketch lines across the sky, and wires cut through the clouds.everything feels still, but life keeps moving.
इन सड़कों पर चलते हुए ऐसा लगता है जैसे किसी याद के भीतर चल रहे हों। देवदार के पेड़ खामोशी से खड़े हैं, उनकी सुइयाँ ठंड को थामे हुए हैं। पेड़ की शाखाएँ भारी आसमान पर लकीरें खींचती हैं। बादलों को चीरती तारें बताती हैं कि सब कुछ ठहरा हुआ दिखने पर भी ज़िंदगी चलती रहती है।





The houses cling to the hills like they always have...layered, stubborn, and familiar. Snow softens their edges, making them look gentle. Smoke rises from chimneys, lights glow from windows, and you catch glimpses of movement in the distance...little signs that warmth and life exist inside. That contrast somehow feels comforting.
घर पहाड़ियों से चिपके हुए हैं, जैसे हमेशा से रहते आए हों। परत दर परत, जिद्दी, और जान-पहचान वाले। बर्फ उनके किनारों को नरम कर देती है, उन्हें थोड़े कोमल सा दिखाती है। धुआँ, रोशनी, दूर से हलचल और छोटे-छोटे संकेत कि भीतर गर्मी है। यही विरोधाभास दिल को सुकून देता है।







Snow still lingers in patches on rooftops, along the edges of narrow roads ...like forgotten memories left behind. Some things are covered, protected for now, just waiting. The town moves slowly around it. Cars are parked, half buried in snow, and the paths are cleared just enough to walk without slipping.
बर्फ अब भी कहीं-कहीं बनी हुई है। छतों पर, संकरी सड़कों के किनारों पर, जैसे भूली हुई यादें जमा हो गई हों। कुछ चीज़ें ढकी हुई हैं, अभी के लिए सुरक्षित रखी गई हैं, लपेटी गई हैं और इंतज़ार में छोड़ दी गई हैं। शहर इसके चारों तरफ धीरे-धीरे चलता है। कारें खड़ी हैं और आधी बर्फ में दब गई हैं, रास्ते उतने ही साफ किए गए हैं कि फिसले बिना चल सकें।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸


https://www.reddit.com/r/blackandwhite/comments/1qrqa37/winter_whispers_everywhere/
This post has been shared on Reddit by @olang23 through the HivePosh initiative.